कपूरथलाः जिले के थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस ने पंजाब के मशहूर कलियां के गायक कुलदीप मानक के पोते गायक हसन खान उर्फ़ हसन मानक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने बताया कि 2025 की 30 मई को आरोपी के खिलाफ थाना सिटी फगवाड़ा में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद उसे आज गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया तो कोर्ट ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गायक की पहली पत्नी परविंदर कौर ने पिछले कुछ महीने पहले थाना सिटी फगवाड़ा की पुलिस को धोखे से दूसरी शादी करवाने और सोने के गहने हड़पने की शिकायत पुलिस को दी थी।
जिसकी शिकायत पर पुलिस ने 30 मई को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। वही कोर्ट द्वारा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा जोड़ने का भी आदेश जारी किया गया था।
