जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर करण औजला का पी पॉप कल्चर टूर शुरू हो चुका है। पंजाब के मोहाली में 2026 में करण औजला का शो होगा। इस शो के लिए करण औजला को वेंकुवर की कंपनी ने P-POP कल्चर चेन बनाकर दी है। अभी तक ये चेन सिंपल नजर आ रही थी। इस चेन के बारे में कंपनी ने अब पूरी जानकारी साझा की है। करोड़ों रुपए में इस चेन की कीमत है। हालांकि कंपनी ने इसका रेट नहीं बताया है। इतना बताया है कि ये चेन 10 हजार हीरों से बनाई गई है। करन औजला का पी पॉप कल्चर टूर भारत में दिल्ली से 28 फरवरी को शुरू होगा।
पंजाबी गायक औजला की 10 हजार हीरों से बनी P-POP कल्चर चेन, देखें वीडियो
NEWS: https://t.co/CQ7dHAdOLe#PunjabiSingerAujla #PPopCultureChain #10000Diamonds #LuxuryJewellery #WatchVideo #ViralNews #TrendingStyle #PunjabMusic #BlingLook #FashionStatement pic.twitter.com/iC54aLqFIb— Encounter India (@Encounter_India) December 10, 2025
मुंबई और पुणे के बाद 14 मार्च 2026 को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में शो होगा। इसके लिए टिकटों की आनलाइन सेल पहले से शुरू हो चुकी है। वेंकुवर की डायमंड ज्वैलरी कंपनी ने करण औजला की चेन के बारे में बताया कि इस चेन को स्पेशल उनके पी-पॉप कल्चर शो के लिए डिजाइन किया गया है। करण का ये पी-पॉप कल्चर टूर नवंबर से आबू धाबी से शुरू हो चुका है जो 2026 में भारत में भी होगा।
करण औजला अपने गले में इस चेन को पहने नजर आएंगे। इस चेन को बनाने में 65 कैरेट हीरे का यूज किया गया है।कंपनी ने चेन के रेट के बारे में नहीं बताया है। ये दावा किया गया है कि इस चेन को बनाने में लंबा वक्त लगा है। इसमें हीरों के साथ-साथ 5 हजार कीमती स्टोन लगे हैं। जिनसे ये चेन अंधेरे में भी गले में चमकती हुई नजर आती है। इसके अलावा चेन को बनाने में 300 ग्राम सोने का यूज किया गया है। इससे ही इस चेन की कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है। कंपनी ने दुनिया में इस तरह की एक ही चेन बनाई है। इसे भी स्पेशल करन औजला के टूर के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने खुद इस चेन को करन औजला को सौंपा, इसका वीडियो भी इंस्टा पर शेयर किया गया है।
कंपनी का कहना है कि इस चेन में गोल हीरे लगाए गए हैं। 10 हजार हीरों से ये चेन सजी है। इंस्टा पर एक वीडियो शेयर कर वैंकुवर की इस कंपनी ने बताया है कि इस चेन को बनाने और डिजाइन करने में उनकी बहुत मेहनत लगी है। इसको बनाने के लिए लेबर के असंख्य घंटे गए हैं। क्योंकि लेबर ने 10 हजार हीरों को पी-पॉप लिखने के लिए अंग्रेजी के शब्दों के हिसाब से इसकी कटिंग की है। एक-एक हीरे को बाद में जोड़ा गया है। स्टोन को जोड़ने और चेन की कड़ियां बनाने में अथक मेहनत लगी है।