कोच ने सरकार से की नाराज़गी ज़ाहिर
अमृतसर: राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में अमृतसर क्लब के कोच जगतार बोक्सर और हैरी भिंडर द्वारा पावरलिफ्टिंग के खेल में तैयार किए गए पांच नोजवानों द्वारा अमृतसर गुरुनगरी का नाम रोशन किया गया आज यह खिलाड़ी और उनके कोच जीत दर्ज कर श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेकने पहुंचे।
इस अवसर पर बोलते हुए कोच और समाज सेवा संगठन के नेताओं ने कहा कि यह गुरुनगरी अमृतसर के लिए गर्व की बात है कि हमारे क्लब के पांच युवा लड़कों ने राजस्थान में पावर लिफ्टिंग खेल में जीत दर्ज की है। वह आज अमृतसर में माथा देकने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा की हमें इन नोजवानों के जीतने की बहुत खुशी है , लेकिन मन में यह पीड़ा जरूर है कि ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए सबसे पहले उनकी डाइट पर रोजाना 500 से ज्यादा का खर्च आता है। यह सारा खर्च यह खिलाड़ी खुद करते हैं, ओर सरकार की तरफ से इन्हें कोई मदद नहीं मिलती। सरकार की यह जिम्मेदारी वह ऐसे खिलाड़ीयों की देखभाल करे और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करे ताकि पंजाब के युवा खेल का सितारा बनें और देश के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल पदक जीत कर अपने देश का नाम रोशन करों।