लुधियाना : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत का मामला सामने आया है। गांव कंगनवाल के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने किराये के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 साला जितेंद्र कुमार निवासी विहार हाल निवासी कंगनवाल के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक एक फैक्टरी में लोहा काटने का काम करता था। 2 दिन पहले ही उसने फैक्टरी मालिक से अपना हिसाब किताब करने के बाद काम पर नही गया।
पंजाब . संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, देखें वीडियो#Punjab #Youth #dies #under #spicious #circumstances #watch #video #encounterindia #encounternews pic.twitter.com/k5m1QF4WyT
— Encounter News (@Encounter_India) June 8, 2024
देर शाम को उसने अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर जीवनलीला खत्म कर ली। पुलिस मृतक के मोबाइल को भी खंगाल रही है। मृतक ने आत्महत्या से पहले उसे किसी का फोन आया या फिर मृतक ने किसी को किया हो, ताकि पुलिस को मौत को लेकर कोई सुराग मिल सके।
मृतक जितेंद्र के साथ काम करने वाले उसके दोस्त ने बताया कि करीब साढ़े 3 साल पहले ही वह विहार से लुधियाना में काम की तलाश में आया था। इस दौरान उसे लोहा फैक्ट्री में उसे लोहा काटने का काम भी मिल गया था। जिसके बाद वह गांव कंगनवाल में एक किराये का घर लेकर अकेले ही रहने लगा था उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को विहार में सूचना दे दी है, उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सोप दिया जाएगा।