Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाब : सैलून में कटिंग करवाने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला,...

पंजाब : सैलून में कटिंग करवाने युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, लगे 50 टांके

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: घोरी सरकार के पास बीते शाम देर शाम हेयर सैलून पर कटिंग करवाने गए एक युवक पर चार युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां अस्पताल में घायल के गंभीर चोटें होने के चलते उसे भर्ती किया गया। वहीं मामले की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 के पुलिस को दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए घायल सेखेवाल रोड निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी डिपू चलाता है। उसने अपने एक पहचान वाले को करीब 6 महीने पहले 30 हजार रुपये उधार दिये थे। जिसे वह कई बार वापिस मांग चुका था। पैसे मांगने को लेकर 2 दिन पहले ही उसकी उक्त युवक के साथ गाली गलौज हुई थी। जिसके चलते उसने अपने अन्य 3 साथियों सहित शुक्रवार की बाद दोपहर हमला कर दिया। 

हमले में घायल राजेश के सिर, छाती व हाथों पर गहरे घाव होने के चलते करीब 50 टांके लगाये गए है। वही उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।घायल के परिजनों ने मामले की शिकायत थाना डिवीजन 4 की पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -