Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः इस दिन तक Yellow Alert जारी, 2 दिन में गिरा 7...

पंजाबः इस दिन तक Yellow Alert जारी, 2 दिन में गिरा 7 डिग्री पारा, आज ओलावृष्टि की संभावना 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में पिछले दो दिन से मौसम में हुए बदलाव के बाद पारे में गिरावट आ गई। बदले मौसम की वजह से पंजाब के पारे में सोमवार को 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 2 दिनों में पारा 7 डिग्री तक गिर चुका है। आगे भी तापमान में और कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब के कई हिस्सों में 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। वहीं, तीन से पांच मई तक सूबे में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

चार व पांच मई को पंजाब में कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज ओलावृष्टि होने की संभावना है। बीते दिन पंजाब में सबसे अधिक पारा गुरदासपुर का 32.0 डिग्री रहा। वहीं, अमृतसर का 28.4 डिग्री, लुधियाना का 27.3, पटियाला का 27.7, पठानकोट का 28.5, बठिंडा 29.0, जालंधर का 26.9, मोहाली का 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। अमृतसर में 2.8 एमएम, पटियाला में 0.1 एमएम, फरीदकोट में 0.5, मोगा में 1.0, फिरोजपुर में 1.5 एमएम बारिश हुई। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -