Loading...
- Advertisement -
HomePunjabPunjab News : 2 दिन तक धुंध का Yellow Alert जारी, AQI...

Punjab News : 2 दिन तक धुंध का Yellow Alert जारी, AQI स्तर खराब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : पंजाब के पांच शहरों और चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब है। हालांकि पहले से थोड़ा सुधार हुआ है। 24 घंटे में पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 28.6 दर्ज किया गया है। रात के तापमान में भी 0.2 की कमी आई है। यह भी सामान्य के करीब पहुंच गया है।

 सात जिलों में आज (शुक्रवार) और शनिवार को घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। वहीं, सख्ती के बावजूद पराली जलाना बंद नहीं हो रहा है। इससे हवा प्रदूषित हो रही है।

शुक्रवार सुबह 6 बजे चंडीगढ़ के मोहाली से सटे सेक्टर-53 में सबसे खराब AQI रहा। यहां AQI 248 दर्ज किया गया। जबकि सेक्टर-25 में AQI 161 और सेक्टर-22 में 196 रहा। वहीं पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में AQI 273 रहा। लुधियाना में AQI 261, जालंधर में 235, अमृतसर में 231 और पटियाला में 213 दर्ज किया गया। जबकि हिमाचल से सटे रूपनगर में सबसे कम AQI 131 और बठिंडा में 159 रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page