Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः सरकारी हस्पताल में Xray मशीन का प्रिंटर खराब, मरीज हुए परेशान,...

पंजाबः सरकारी हस्पताल में Xray मशीन का प्रिंटर खराब, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः एक और पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सभी सेवाए देने के लिए बड़े-बड़े वायदे किए जा रहे है। लेकिन जमीनी हकीकत की कुछ ओर ही बयां कर रही है। शायद इसके बारे में उच्च अधिकारियों को नहीं पता लेकिन मीडिया कर्मी अस्पतालों की कमियों के बारे में बता रहे है। वहीं मोगा के सरकारी अस्पताल की बात की जाए तो यहां पर रोजाना अस्पताल में करीब 700 से 800 मरीज अपना चेकअप करवाने आते है। वहीं बहुत से मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो कि मरीजों के लिए भारी समस्या है। क्योंकि अस्पताल में एक्सरे मशीन तो लगी हुई है लेकिन एक्सरे का प्रिंट निकलने के लिए मशीन कई दिनों से खराब चल रही है। 


वहीं इस मामले को लेकर मरीजों का कहना है कि कई बार उन्हें रात के समय प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ता है लेकिन वहां एक्सरे वाले कमरे बंद होते है और बहुत सी परेशानी होती है। वहीं जब इस समस्या के बारे में एसएमओ डाक्टर सुखप्रीत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह समस्या उनके ध्यान में है और इस मशीन के कुछ पार्ट्स नहीं मिल रहे है। अभी और कम्पनियों को आर्डर भेजे गए है, जल्दी ही इस मशीन को ठीक करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मरीजों की समस्या का हल निकाला जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -