अमृतसर : आसमान में उड़ रहे विमान में महिला यात्री के लिए पंजाब के अमृतसर की युवती उसकी जीवन रक्षक बनी है। दुबई से मुंबई आ रहे विमान में अचानक एक महिला यात्री की सांसे थम गई। महिला बेहोश हो गई। लेकिन विमान में मौजूद यशोदा शंकर ने महिला की जान बचा ली। दुबई से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में कोलकाता की महिला कृष्णा को अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। महिला बेसुध होने लगी। उस दौरान फ्लाइट में करीब 2560 यात्री थे। इनमें एक डॉक्टर भी था। डॉक्टर ने महिला को चेक करने के बाद क्रू मेंबर्स को बताया कि महिला की सांसें लगातार कम हो रही हैं।
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग तक की नौबत आ गई। पायलट ने नजदीकी कराची एयरपोर्ट पर प्लेन को लैंड कराने की परमिशन मांगी, लेकिन उसमें काफी समय लग रहा था। तभी प्लेन में सवार अमृतसर की रहने वाली यशोदा शंकर ने महिला के पास जाकर 5 मिनट मंत्रोच्चारण किया। इसके बाद महिला ठीक हो गई। इसके बाद प्लेन में सवार सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। प्लेयर के पायलट ने वीडियो शेयर कर घटना के बारे में बताया है। पायलट के मुताबिक कृष्णा को जब दिक्कत हुई तो यशोदा शंकर क्रू मेंबर्स के पास पहुंची। उसने कहा कि वह डॉक्टर नहीं है, लेकिन अध्यात्म के जरिए महिला को बचाने की कोशिश कर सकती है। क्रू मेंबर्स ने यशोदा को परमिशन दे दी। यशोदा ने कृष्णा के माथे पर हाथ रखा और भगवान का ध्यान किया।
उन्होंने इस दौरान ईष्ट नारायण खिल गुरो भगवन्नमस्ते श्लोक का उच्चारण बार बार किया। लगभग पांच मिनट बाद महिला की धड़कनें चलने लगीं और वह उठ खड़ी हुई। होश में आने के बाद महिला ने अपना नाम कोलकाता की रहने वाली कृष्णा भौमिक बताया। उसने कहा कि जब वह बेसुध हुई तो उसे लगा की अब जीवन का अंतिम क्षण आ गया है। महिला ने भावुक होकर यशोदा को कुछ राशि भेंट करने की कोशिश की, पर यशोदा ने इससे इंकार कर दिया। यशोदा ने कहा कि आध्यात्म में बहुत शक्ति है। वह निम्बार्क संप्रदाय वैष्णव की साधक हैं और और वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। मेरे ईष्ट ने कृपा की। यह चमत्कार नहीं है, अपितु नारायण की कृपा से हुआ है। ईष्ट को प्रणाम कर उन्हें अंर्तमन से स्मरण किया।