Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ+त, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप,...

पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ+त, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः साहनेवाल के इलाके सतगुरु नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय अर्चना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन महिला ने किसी कारण गुस्से में अपनी 2 महीने की बच्ची की गाल पर थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद उसके पति ने उसे डांटा। पति के साथ उसकी काफी बहस-बाजी भी हुई थी। वहीं मायके परिवार ने बेटी की मौत को लेकर परिवार पर गंभीर आरोप लगाए है।

दरअसल, बीते दिन विवाहिता का शव उसके कमरे में पंखे से चुनरी के साथ बंधा लटका मिला। घटना का पता तब चला जब मृतका का देवर रोहन स्कूल से आकर उसे बुलाने के लिए कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपनी भाभी के शव को पंखे के साथ लटकते हुए देखा। जिसने तुरंत अपने भाई व पुलिस को सूचित किया। रोहन ने इलाके के लोगों में शोर मचाया और खुद ही फंदे की रस्सी काटी। महिला के मायके परिवार को देर रात पुलिस ने सूचित कर दिया है। इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि महिला के चेहरे पर चोट के निशान है। वहीं देर रात ससुराल पक्ष ने अर्चना का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के घर घरेलू कलह रहता था।

आज सुबह नोएडा से मृतक अर्चना के मायके परिवार के सदस्य सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। मायका परिवार को शक है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई है। मारपीट के बाद उनकी बेटी को मौत के घाट उतारा है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद अर्चना के मरने के कारण साफ हो पाएंगे। वहीं थाना साहनेवाल के जांच अधिकारी एएसआई राममूर्ति ने बताया कि मृतका अर्चना का पति सनी कुमार मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। वह रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह काम पर गया था। जहां उसे शाम करीब 6 बजे उसके छोटे भाई ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी अर्चना ने पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोर्स्टमाटम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -