Punjab Govt Advertisement
HomePunjabLudhianaPunjab : महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी

Punjab : महिला ने आग लगाकर की खुदकुशी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खन्ना : थाना मलौद क्षेत्रांतर्गत गांव लहल में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मनजीत कौर के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार महिला का शव घर की टायलेट में से मिला। आग से काफी शरीर जल चुका था। दोनों टांगों का कुछ हिस्सा जलने के बाद शरीर से अलग हो गया था।

मनजीत कौर के पति टहल सिंह ने बताया कि परिवार में उसका बेटा और बहू हैं। एक बेटा कनाडा रहता है। उसकी पत्नी मनजीत कौर वर्ष 2019 से मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। उसका इलाज भी चल रहा था। 20 जून को धांदरा में उनके रिश्तेदार की मौत हो गई थी। जहां वे अंतिम संस्कार में गए थे।

घर में पत्नी मनजीत कौर को देखभाल के लिए छोड़ दिया था। जब वे देर शाम को वापस आए तो घर की टायलेट में से धुआं निकल रहा था। गेट खोलकर देखा। अंदर उसकी पत्नी मनजीत कौर ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। काफी शरीर जलने से मनजीत कौर की मौत हो चुकी थी।

इस घटना के संबंध में मलौद थाना की पुलिस ने मृतका मनजीत कौर के पति टहल सिंह के बयान दर्ज करके धारा 174 के तहत कार्रवाई की।  सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -