Punjab Govt
HomeHimachalपंजाब: सतलुज दरिया की नोच ठीक करने गए व्यक्ति पर जंगली सूअर...

पंजाब: सतलुज दरिया की नोच ठीक करने गए व्यक्ति पर जंगली सूअर ने किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले के गांव में व्यक्ति सतलुज दरिया पर नोच ठीक करने गया। इस दौरान उस पर पाकिस्तानी जंगली सूअर ने हमला कर दिया। सूअर ने व्यक्ति को 6 फुट हवा में उछालकर जमीन पर पटक दिया, इससे ग्रामीण की दो पसली और कूल्हा टूट गया। मामला सीमांत गांव टिंडी वाला का है। गांव टिंडी वाला में पाकिस्तान की तरफ से कसूर नाले के जरिये सतलुज दरिया में प्रवेश हो रहा पानी दरिया की नोचों को नुकसान पहुंचा रहा था। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मदद से नोचें ठीक करवाई जा रही थी, उसी समय झाड़ियों में से अचानक पाकिस्तान जंगली सूअर निकल आया और उस पर हमला कर दिया।

गांव टिंडी वाला निवासी पीड़ित मुख्तियार सिंह ने कहा कि वह नोच की मरम्मत करने दरिया पर गया था, यह इलाका पाकिस्तान से सटा हुआ है। पाक का कसूर नाला जंगली इलाका है, यहां पर जंगली सूअर बहुत हैं। बाढ़ आने के चलते जंगली सूअर भारतीय क्षेत्र में आ गए हैं। जब दरिया की नोच ठीक करने गया तो झाड़ियों में से सूअर निकला और उसे अपने सींग से उठाकर हवा में छह फुट उछाला और जमीन पर पटक दिया। उसकी दो पसलियां और कूल्हा टूट गया है।

जिला प्रशासन का कोई अधिकारी उसका हालचाल पूछने नहीं पहुंचा है जबकि वे सरकारी काम ही कर रहा था। उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है। घर में कमाने वाला खुद अकेला है। इलाज के लिए भी धनराशि नहीं है, घर में पड़ी गेहूं बेचकर इलाज करवाया है। बच्चों के खाने को राशन भी नहीं है। उनके गांव में राहत सामग्री तक नहीं पहुंच रही है। बारिश से घर रिस रहे हैं, तिरपालें तक नहीं दी गई हैं।

उधर, पीड़ित मुख्तियार सिंह का हालचाल पूछने पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल सिंह नन्नु ने कहा कि वह मुख्तियार का इलाज करवाएंगे। इस संबंधी डीसी से भी कहेंगे। नन्नु ने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं राहत सामग्री बांट रही हैं, उन्हें यह देखना चाहिए कि ये किन लोगों को देनी चाहिए। ऐसे लोगों को बांटे जिन्हें जरूरत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -