लुधियानाः पुलिस की वर्दी दागदार करने का मामला खन्ना से सामने आया है। जहां ड्यूटी दौरान नशे में धुत एक एएसआई ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान नशे में धुत्त एएसआई ने SHO को जमकर गालियां निकाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक सिटी थाने के एएसआई सूराजदीन ने ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी। जिसकी शिकायत SHO हेमंत मल्होत्रा को मिली। इस दौरान थाना प्रभारी ने मुंशी को अपने साथ लिया और वह एएसआई सूराजदीन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए। बताया जा रहा है कि एएसआई ने वहां के इमरजेंसी वार्ड में काफी हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई ने वहां पर भी SHO के साथ दुर्व्यवहार किया गया और दोनों में हाथापाई तक नौबत आ गई। जिसके बाद घटना की सूचना डीएसपी राजेश कुमार को दी गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एएसआई का मेडिकल करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में कुछ कहा जा सकता है।