लुधियाना : ताजपुर कॉलोनी में एक दुकानदार ने युवकों को चिट्टे का सेवन करने से रोकना महंगा पड़ गया। नशे में धुत्त युवकों ने दुकानदार और उसके भाई समेत 3 लोगों की बेरहमी से पिटाई की। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि राहगीर ने नशे में धुत्त युवकों की पिटाई की। इन चारों को घायल हालत में लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़ितों ने बताया कि कुछ युवक उनकी दुकान के सामने चिट्टे का सेवन कर रहे थे, जब उन्होंने इन युवकों को चिट्टे का सेवन करने से रोका तो इन युवकों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। कुछ राहगीरों ने उन्हें इन नशेड़ी युवकों के चंगुल से बचाया और उन्हें सिविल अस्पताल लेकर आए। वहीं आरोपी युवक ने बताया कि उसका एक दोस्त था, जिसके साथ पुरानी रंजीश थी। जिसके कारण उनकी पिटाई की गई।