गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में करवाया भर्ती, घटना CCTV में कैद
मोगाः तीन नंबर चुंगी के पास घर में घुसकर एक सुखदेव नामक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिसमें सुखदेव को काफी चोट लगी। जिसका मोगा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, वहीं अस्पताल की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।
पीड़ित सुखदेव ने बताया की जब वह सुबह अपने घर से काम पर जा रहा था तो रास्ते में कुछ लोग उसके साथ मारपीट करने लगे, उसने भाग कर अपनी जान बचाई। जब वह घर था तो आरोपी उसके घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। सुखदेव ने बताया की मेरे पड़ोस में नशे की बिक्री होती है और में उनको रोकता था। पहले भी उन्होंने मेरे ऊपर हमला करने की कोशिश की। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
वहीं, जब इस घटना के बारे में थाना मुखी प्रताप सिंह ने बात की तो उन्होंने कहा की उनके पास अभी कोई भी एमएलआर अस्पताल से नहीं आई है। वही इमरजेंसी में तैनात डाक्टर कोमल ने बताया की सुखदेव सिंह नामक एक युवक जिसके काफी चोट लगी है दाखिल है इसकी सूचना मोगा पुलिस को दे दी है युवक का इलाज चल रहा है।