गुरदासपुर : सेंट्रल जेल गुरदासपुर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें कैदी के पास से 268 नशीली गोलियां बरामद की गईं। जिसके चलते सिटी पुलिस ने कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सहायक सुपरिनटैंडैंट अवतार सिंह ने बताया कि जब जेल में लंगर बैरक की तलाशी ली गई तो कैदी ने लंगर की भट्ठी के नीचे कोई वस्तु फेंक दी।
जब वार्डर सुरजीत सिंह ने उसे खोला तो उसमें 96 नशीली गोलियां थीं। जब कैदी की तलाशी ली गई तो उसके प्राइवेट पार्ट्स से 172 और नशीली गोलियां बरामद हुईं। कैदी 5 साल की सजा काट रहा है। कैदी काला नंगल बटाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी है