लुधियानाः जगराओं में चलती ट्रॉली से मूंगी की बोरियां चुराने वाले एक चोर को किसान ने खुद पकड़ लिया। जबकि चोर का साथी मौके से फरार हो गया। पीड़ित किसान ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार शहर से कुछ दूरी पर स्थित गांव गुडे की अनाज मंडी में अपनी मूंगी की फसल बेचने जा रहे किसान की चलती ट्राली से बाइक सवार 3 चोरों ने एक बोरी उतार ली। इसी दौरान ट्रैक्टर चला रहे किसान ने अचानक पीछे देखा तो चोर ट्रॉली से मूंगी की फसल की बोरी उतार रहे थे। जिसके बाद किसान ने एक दम ब्रेक लगा दी, जिससे चोर नीचे गिर पड़ा औऱ किसान ने बाइक समेत एक चोर को मौके पर पकड़ लिया, जबकि साथी चोर मौके से फरार हो गया।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही जगराओं के आढ़ती एसोसिएशन ने एसएसपी को शिकायत दी थी कि जब किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आते है, तो पहले ही ताक में बैठे चोर चलती ट्रॉली से किसानों की बोरियां चुरा कर ले जाते है। किसानों को भनक तक नहीं लगती। मामले को लेकर अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि गांव गुडे में चोरों ने चलती ट्राली से मूंगी बोरी उतार ली।