फाजिल्काः पंजाब भर में हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भरा गया है। वहीं फाजिल्का में हालात यही बने हुए है। जिससे प्रशासन के विकास के कार्यों की पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ ही बारिश का यह पानी लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। आज बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज में जमा पानी में स्कूली बच्चों की वैन फंस गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। बता दें कि फाजिल्का में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। जिससे शहर में पानी भर गया है।

एक तरफ जहां फाजिल्का प्रशासन के विकास कार्यों का पिटारा अभी खुला हुआ है, वहीं दूसरी तरफ जमा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यही वजह है कि रेलवे अंडर ब्रिज में पानी की निकासी न होने के कारण जमा हुए पानी में स्कूली बच्चों की वैन फंस गई है।

हालांकि मौके से गुजर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने स्कूल ड्राइवर की मदद की और वैन में सवार छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अन्य लोगों को बुलाया गया और स्कूल वैन को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला गया। राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अंडर ब्रिज में पानी की निकासी नहीं होने के कारण ये हालात पैदा हो रहे हैं।