Punjab Govt AD
HomePunjabPunjab: केंद्रीय मंत्री SP Singh Baghel श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक,...

Punjab: केंद्रीय मंत्री SP Singh Baghel श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल आज श्री दरबार साहिब अमृतसर में नतमस्तक होने पहुंचे। जहां उन्होंने दरबार साहिब में माथा टेका और गुरबानी कीर्तन सुना। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब में आकर उन्हें शांति मिलती है। वह जब भी श्री दरबार साहिब पहुंचते है तो वह जलियांवाला बाग जरूर जाते है।

वहीं उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सरकार को तीन साल हो गए है, लेकिन वह आज तक लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। न ही लोगों से किए वादे पूरे कर पाई है। उन्होंने पंजाब में बढ़ रहे क्राइम और नशे पर सरकार को घेरा। कहा कि दिन-ब-दिन पंजाब में नशा बढ़ता जा रहा है। नशे की दलदल में फंस कर युवा मौत के घाट उतर रहा है। इसके बाद उन्होंने आईआईएम कालेज में रखे एक समागम में मुख्यमेहमान के रूप में शिरकत की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -