लुधियानाः बस स्टैंड के पास एक महिला और उसके साथियों द्वारा जिस्मफरोशी की आड़ में एक यात्री से लूटपाट की वारदात का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह तड़के की है, लेकिन यात्री आरोपियों की तलाश में दिन भर भटकते रहे। रात में स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित व्यक्ति ने एक महिला को पहचान भी लिया। हालांकि महिला ने कैमरे के सामने खुद को निर्दोष बताते हुए घटना में शामिल दूसरी महिला और अन्य आरोपियों के नाम बता दिए। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य महिला को जब लोगों ने पकड़ा तो वह अपना घर खराब होने का हवाला देकर मौके से भाग निकली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है, लेकिन बस स्टैंड के पास जिस्म फरोशी के खुलेआम कारोबार और उसकी आड़ में हो रही घटनाओं से लोग परेशान नजर आए।
इस मौके पर पीड़ित ने बताया कि वह रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड आया था। इसी बीच एक महिला और उसका साथी उसे कुछ दूर ले गए और उससे 15 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लूट लिया। उन्होंने पूरा दिन आरोपियों की तलाश में बिताया। पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन उसका सामान और पैसे नहीं मिले। इसी बीच पीड़िता ने एक महिला को भी पहचान लिया। लोगों की मौजूदगी में महिला ने कैमरे के सामने खुद को निर्दोष बताया और घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम बताए। महिला ने दावा किया कि उक्त आरोपियों द्वारा पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। महिला ने कहा है कि घटना में एक अन्य महिला और उसका साथी शामिल है।
इस बीच, महिला को काबू कर लिया गया, लेकिन वह अपना घर खराब होने का हवाला देकर अपना चेहरा छिपाती नजर आई और बाद में मौके से भाग गई। हालांकि इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इलाके में जिस्म फिरोशी का धंधा जोरो से चल रहा है और इसकी आड़ में आए दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी कोछड़ मार्केट के इंचार्ज जसपाल सिंह ने कहा कि उनके पास किसी यात्री की कोई शिकायत नहीं आई। वह देर रात शोर सुनकर मौके पर भी गए थे। वहां कुछ लोग कह रहे थे कि महिला भाग गई है। फिलहाल यदि किसी यात्री की शिकायत आती है तो तुरंक एक्शन लिया जाएगा।
