पठानकोर्टः मोहल्ला सुंदरनगर के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर हथियार चलने से कई लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में नरिंद्र कौर, प्रीतम सिंह, जतिंद्र सिंह चीना, सर्बजीत सिंह, सतिंद्र सिंह, अजय कुमार और दूसरे अशमीत और हरप्रीत सिंह निवासी सुंदरनगर के रहने वाले है।
झगड़े संबंधी जानकारी देते हुए देते हुए घायल जतिंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई की ढांगू रोड पर मीट की दुकान है। उनकी दुकान पर एक लड़का अजय कुमार काम करता है। अजय कुमार का बीते दिन हमलावारो के साथ झगड़ा हुआ था। जिसे मिलकर सुलझा लिया गया। लेकिन उसी बात की रंजिश रखते हुए दूसरे गुट के लोगों ने उनके घर पर आकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और भाई-बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों को जख्मी कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष से जानकारी देते हुए दादा हरभजन सिंह ने बताया कि अशमीत और हरप्रीत घर से दूर खड़ी कार से सामान निकाल रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने रंजिश को लेकर अशमीत से गाली गलोच कर उसे घसीटते ले गए और हाथापाई करने लगे। इस दौरान हरप्रीत, हरजिंद्र कौर और रणजीत छुड़वाने गए तो उन पर हमला कर जख्मी कर दिया। वही सूचना मिलने पर मौके पर डी.एस.पी. राजिंद्र मन्हास, थाना डिवीजन नं.1 प्रभारी मनदीप समेत पुलिस पार्टी पहुंची। डी.एस.पी. राजिंद्र मन्हास का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे है।