पटियालाः जिले में प्रेमिका के पिता से परेशान होकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। धरमिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके लड़के सिमरनजीत सिंह की पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के पिता इस बात पर सहमत नहीं थे।
आरोपी ने सिमरनजीत सिंह को अपने घर बुलाकर मारपीट की और धमकी भी दी। बेटे ने घर आकर यह बात मुझे बताई थी। कुछ समय बाद जब आरोपी को पता लगा कि सिमरनजीत सिंह दोबारा उसकी लड़की के संपर्क में है तो उसने फिर लड़के को धमकी दी। इस बीच उनके लड़के सिमरनजीत सिंह को पता लगा कि आरोपी ने अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर दी है। इस पर सिमरनजीत सिंह ने आरोपी से परेशान होकर घर में ही पंखे से फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह गिरफ्त से बाहर है।