Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रॉले से श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर...

पंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रॉले से श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला के चेहलां गांव में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्रॉले से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसे दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और लोगों को बस से बाहर निकालकर तुरंत उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है। इंदौर के रहने वाले ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के मंगलवार रात को हरिद्वार से अमृतसर के लिए चले थे।

बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब वे लुधियाना पहुंचे तो चेहलां गांव के पास हाईवे पर खड़े खराब ट्रॉले से बस टकरा गई। इसके बाद बस में मौजूद लोग चिल्लाने लग गए। हादसे के तुंरत बाद बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उन्हें समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मीनाक्षी और सरोज बाला को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -