फाजिल्का : गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का में हाईवे पर गांव घुबाया के नजदीक गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जानकारी के अनुसार किसान गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था कि रास्ते में अचानक तकनीकी खराबी आने के चलते हादसा हो गया। इस हादसे में चालक को काफी चोटें आई है। घायल की पहचान प्रेम सिंह निवासी अरणीवाला के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस चालक ने घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी देते हुए एम्बुलेंस चालक जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर गांव घुबाया के नजदीक सड़क हादसा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल किसान को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जसवीर सिंह ने बताया कि वह गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गोलू का मोड़ जा रहा था। रास्ते में गांव घुबाया के नजदीक ट्रैक्टर का एंड खुलने के चलते हादसा हो गया और प्रेम सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।