मोगा: पंजाब में गन कल्चर पर रोक लगाने के सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट हटाने के आदेश के बावजूद कुछ पंजाबी सिंगर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे है। जिसके चलते पुलिस ने एक सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार गायक कुलजीत सिंह ने सोशल मी़डिया पर कुछ घंटे पर गन कल्चर को लेकर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसके चलते पंजाबी सिंगर कुलजीत सिंह राजियाणा पर बाघापुराना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पोस्ट किए गाने का नाम “महाकाल” हैं। इस गाने में हथियारों बारे बात की गई है, जिसके बाद पुलिस ने गायक खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि पंजाब में गन कल्चर को लेकर मान सरकार सख्त दिखाई दे रही है। राज्य में अब तक हथियारों को प्रमोट करने वालों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
