Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः भाजपा युवा विंग में शामिल इस नेता ने की आत्‍महत्‍या

पंजाबः भाजपा युवा विंग में शामिल इस नेता ने की आत्‍महत्‍या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिबः अमलोह के पूर्व कैबिनेट मंत्री काका रणदीप सिंह के नजदीकी रहे युवा नेता शरण भट्टी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। शरण भट्टी मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग में काम कर रहे थे। उसने आत्महत्या करने का कारण बिजनेसमैन में सहयोगी एवं कुछ दोस्तों को बताया है। उसने आत्महत्या मंडी गोविंदगढ़ के जीआरपी थाने के अधीन की है और इसकी कार्यवाही भी मंडी गोविंदगढ़ थाने की पुलिस कर रही है थाने के एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने बताया कि शरण भट्टी के परिवार को सूचना देकर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले शरण भट्टी ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट डालकर बताया कि बिजनेस में उसके सहयोगियों ने पिछले 1 महीने से उसको मानसिक तौर पर परेशान किया हुआ था। इसके अलावा गांव के सरपंच एवं एक निजी यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मचारी ने भी उसको धोखा दिया है जिसके कारण को आत्महत्या कर रहा है। इसके साथ ही उसने अपनी पोस्ट में यह भी चेतावनी दी है कि वह जिन लोगों के कारण आत्महत्या कर रहा है उसकी पूरी जानकारी एवं नाम भी बता कर ही जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -