Punjab Govt Advertisement
HomeMohaliपंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुर : बलटाना के शिवा एंक्लेव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर शिवलिंग पर से चांदी का शेषनाग और चांदी की परिधि चोरी कर ले गए। चोरों की यह सारी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। चोर टैक्सी नंबर की सफेद रंग की गाड़ी में सवार होकर आए थे। जो संख्या में 4 से 5 के करीब नजर आ रहे है। चोरों ने इस चोरी की वारदात को शुक्रवार देर रात 2 बजे के आसपास अंजाम दिया है। मंदिर के प्रधान डॉक्टर सतबीर सिंह लाठड़ ने बताया की करीब साढ़े 3 किलो की चांदी चोरी हुई है। उन्होंने बताया की मंदिर का साइड वाले दरवाजे का ताला तोड़कर चोर मंदिर में दाखिल हुए। उन्होंने कहा कि नंदी महाराज का एक कान चोरों के द्वारा तोड़ दिया गया, यह पूरी तरह से बेअदबी भी की गई है। नगर परिषद जीरकपुर के पूर्व प्रधान और प्राचिन शिव मंदिर बलटाना के वाइस चेयरमैन कुलविंदर सोही ने भी इस घटना को बेअदबी का मामला बताया और इसको साजिश भी करार दिया है।

इस चोरी की वारदात पर अपना रोष जताया है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस से अपील भी की है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं वार्ड नंबर 5 की पूर्व पार्षद मनीषा मलिक ने भी मंदिर में हुई चोरी की घटना पर रोष जताया और कहा कि चोर अब मंदिर जैसी धार्मिक स्थल को भी नही छोड़ते। उन्होंने कहा की यह बेअदबी भी हुई है। क्योंकि चोरों ने नंदी महाराज का एक कान को खंडित किया है। जिसके कारण मूर्ति खंडित हो चुकी है। मनीषा मलिक ने स्थानीय पुलिस से अपील करते हुए कहा की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश की जाए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इंचार्ज अजय कुमार ने कहा की टैक्सी नबर की गाड़ी सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही है, जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -