लुधियानाः पंजाब में बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे है। हालात यह हो गए है कि चोर अब धार्मिल स्थलों को भी निशाना बनाने लगे है। ऐसा ही एक मामला जगराओं तहसील रोड पर स्थित एक चर्च से सामने आया है। जहां चोर 5 मिनट ने नगदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ और 5 मिनट के अंदर गल्ला तोड़कर करीब 20 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं दूसरी ओर चर्च के सचिव जॉनसन ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह उसका भतीजा चर्च में भजन लगाने के लिए आता है। आज जब वह सुबह चर्च आया तो उसके पैरो तले जमीन निकल गई। दरअसल, उसने देखा कि चर्च के गेट का ताला खुला पड़ा था और गल्ला भी टूटा पड़ा था। इस दौरान घटना स्थल से एमप्लीफायर गायब था। उन्होंने कहा कि साल बाद ही 26 दिसंबर को गल्ले को खोला जाता है। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है गल्ले में करीब 20 हजार रुपए होगें।
उधर, मामले की जानकारी देते हुए चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह चर्च से एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना की दी कि चर्च में चोरी हुई है। जिसके बाद वह पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग से पता चला कि चोर सुबह करीब 12:16 पर चर्च के पिछले गेट से चर्च में दाखिल हुआ। जिसके बाद चोर ने चर्च के मेन गेट का ताला खोला फिर गल्ला तोड़ कर उससे पैसे निकाल लिये।
इतना ही नही जाते समय चोर एम्पलीफायर तक अपने साथ ले गया। एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कैमरे में कैद एक चोर की फोटो दिखाई दे रही। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले चर्च में पेंट का काम चल रहा था। जिसको लेकर पुलिस पेंट करने वालों से भी पूछताछ करेगी। क्योंकि चोर को पता था कि गल्ला व एम्पलीफायर कहा पड़े है। जिसके चलते वह आसानी से सब कुछ उठा रहा था।
