Punjab Govt AD
HomePunjabPatialaपंजाब : चोरों ने ज्वेलरी और वेल्डिंग की दुकान को बनाया निशाना,...

पंजाब : चोरों ने ज्वेलरी और वेल्डिंग की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाखों के गहने और नगदी लेकर हुए फरार

होशियारपुर: मुकेरियां के गांव नंगल बिहालां में 2 दुकानों से चोरी का मामला सामने आया है। चोर दुकान का शटर तोड़कर और दुकान के बाथरूम की दीवार में छेद करके अंदर घुसे। इसके बाद सोने के आभूषण जिनकी कीमत 9 करीब लाखों बताई जा रही है। वही दूसरी वेल्डिंग की दुकान से 80 हजार रुपए की नकदी और वेल्डिंग का सामान लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।पप्पा ज्वैलर्स के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह बीती रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए, लेकिन जब सुबह आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चोर बाथरूम की दीवार में बड़ा छेद कर मेरी दुकान में घुस गये,9 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण चुरा लिये।

चोरों ने वेल्डिंग और कटर की मदद से लॉकर को काटने का भी प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। जाते समय चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। वेल्डिंग की दुकान के मालिक रघुवीर सिंह का कहना है कि चोरों ने पहले उनकी दुकान का ताला तोड़ा और फिर 80 हजार रुपए की नकदी और वेल्डिंग का सामान चुरा लिया। नंगल बिहालां में एक सप्ताह में दूसरी बड़ी घटना से लोगों में डर का माहौल है। इस मामले में हाजीपुर थाना प्रभारी अमरजीत कौर का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जल्द से जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -