Punjab Govt AD
HomePunjabRupnagarपंजाबः दिन-दहाड़े शीतला माता मंदिर से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

पंजाबः दिन-दहाड़े शीतला माता मंदिर से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालात यह हो गए है कि अब चोर मंदिरों पर माथा टेकने के बहाने वारदातों को अंजाम देने लगे है। वहीं ताजा मामला कस्बा धारीवाल डड़वां चौक पर स्थित शीतला माता मंदिर से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े मंदिर के अंदर आकर चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। चोरी की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

मंदिर में माथा टेकने के बहाने अंदर आए एक चोर ने माता की मूर्ति को पहने सोने के जेवर, माथे का टीका और नाक की नथनी चोरी कर फरार हो गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुजारी सहित लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही पुलिस मंदिर में मौका देखने के लिए आई है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -