गुरदासपुरः दीनानगर के गांव सीहोवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोर घर की खिड़की तोड़कर घर से 5 तोले के करीब सोने के गहने चोरी कर लिए गए। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए है। उन्होंने बताया कि इस वारदात के संबंधी दीनानगर पुलिस को सूचित कर दिया गया है। जाते वक्त चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत कर दी गई है और उन्होंने मांग किया कि इन चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस द्वारा फुटेज को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित महिंदर पाल ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे, तभी करीब 2 बजे ठंड लगने के कारण उसकी बहू कमरे में चली गई। तब उन्हें पता चला कि चोरों ने अलमारी तोड़कर अंदर रखे लगभग 5 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए हैं। उन्होंने बताया जब वह गहरी नींद में बाहर सो रहे थे। तभी किसी ने कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल होकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया।