मोगा। शहर के लाल सिंह रोड पर दिनदहाड़े एक दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा से 6 लाख रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां, दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा व 6 लाख की नकदी लेकर चोर फरार हो गये। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक्टिवा के मालिक राजन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका जिले में लाल सिंह रोड पर चिप्स और कुरकुरे का गोदाम है और 12 तारीख को सुबह करीब 11 बजे उन्होंने 6 लाख रुपये एक्टिवा में रख कर किसी काम से दुकान के अंदर चले गए। जिसके बाद बाहर आकर देखा तो उसकी एक्टिवा बाहर नहीं थी, वहां लगे सीसीटीवी से पता चला कि एक व्यक्ति पैदल आया और एक्टिवा लेकर फरार हो गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।