Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः घर के बाहर से बुलेट लेकर चोर हुआ फरार

पंजाबः घर के बाहर से बुलेट लेकर चोर हुआ फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहरः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढौतरी हो रही है। वहीं गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब के निकट गली नं 2 से दिन-दहाड़े बुलेट चोरी होने का मामला सामने आया है। दरअसल, रिटायर्ड बीडीओ (डी) के घर के बाहर से अज्ञात चोर बुलेट बाइक लेकर फरार हो गया। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह पुत्र जीवन सिंह रिटायर्ड बीडीओ (डी) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस उसने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल नंबर PB 15U 0413 घर के बाहर खड़ी कर खाना खाने के लिए गया था, लेकिन जब कुछ समय बाद बाहर आया तो घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी। उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक युवक बेखौफ बुलेट चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद पीड़ित द्वारा थाना सिटी वन पुलिस को शिकायत देते हुए चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -