HomePunjabLudhianaपंजाबः ठंड से मिलेगी राहत, 2 दिन होगी बारिश, देखें वीडियो

पंजाबः ठंड से मिलेगी राहत, 2 दिन होगी बारिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जनवरी के आखिरी दिनों में सर्दी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिन लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस माह के आखिरी दिन यानी 31 जनवरी और 1 फरवरी को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मगर तापमान की बढ़ोतरी बरकरार रहेगी। पिछले 2  दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 

बता दें कि रविवार को ज्यादा से ज्यादा तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री आंका गया है। जो अगले सात दिन तक बरकरार रहेगा। जबकि सुबह धुंध का येलो अलर्ट भी दिया गया है, जो अगले दो दिन रहेगा। आज सुबह के समय भले हल्की धुंध रही, मगर दोपहर के समय धूप खिलने से लोगों ने भी इसका मजा लिया है। वीकेंड पर खिली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली है। इस तरह का मौसम पिछले दो दिन से है और इसी तरह मौसम आने वाले दिनों में भी रहने की उम्मीद है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -