खन्नाः खन्ना के मिल्ट्री ग्राउंड में मिसाइल जैसी विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना मिली है। बता दें कि जिस ग्राउंड से विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना है, उसके बगल में सब्जी मंडी और रिहायशी इलाका है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है।
मौके पर मौजूद इलाका निवासी वीरदास ने बताया कि एक व्यक्ति खेत में जगंली पानी के लिए गया था। उसने मामले की सूचना दी देते हुए बताया था कि ग्रांउड में विस्फोटक सामग्री जैसी कोई चीज पड़ी। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।