Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः इस मामले को लेकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

पंजाबः इस मामले को लेकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले के तलवंडी साबो निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बेटे के अनुसार पिता ने तलवंडी साबो के रहने वाले एक व्यक्ति को 13 लाख रुपये और लाखों रुपये के कपड़े उधार में दिए थे, जबकि आरोपी पैसे वापस करने के बजाय धमकी देकर उन्हें मानसिक तौर पर परेशान कर रहा था। इसी बात से दुखी होकर पिता ने जान दे दी। मामले में थाना मौड़ पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, पुलिस प्रयास कर रही है। कमलदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता गुरसेवक सिंह तलवंडी साबो में कपड़े की दुकान चलाते थे। कुछ माह से लगातार आरोपी चरणजीत सिंह निवासी तलवंडी साबो पिता के पास दुकान से कपड़ा खरीदने आता-जाता था। यही वजह है कि पिता की आरोपी से अच्छी जान पहचान हो गई थी। इस बात का फायदा उठाते हुए कुछ समय पहले आरोपी चरणजीत सिंह ने अपनी बेटी की शादी के नाम पर 13 लाख रुपये और लाखों रुपये की कीमत का कपड़ा उधार लिया था।

आरोपी ने उसके पिता को भरोसा दिया था कि बेटी की शादी होने के कुछ दिनों बाद पैसे और कपड़े का भुगतान कर देगा लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया। कई दिन बीत जाने के बाद जब उसके पिता ने उससे पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसके पिता को पैसे देने से इंकार कर दिया और उल्टा उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगा। इससे पिता काफी परेशान रहने लगे। इसी बात से दुखी होकर गुरुवार देर शाम पिता गुरसेवक सिंह ने गांव जोधपुर पाखर वाली नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने आरोपी चरणजीत सिंह पर मामला दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -