पठानकोट/अनमोल शर्माः द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा 19 मार्च रविवार को क्षत्रिय राजपूत महासभा की ओर से मनाई जा रही महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं। वही वशेष बैठक में जानकारी देते हुए क्षत्रिय राजपूत महासभा जिला पठानकोट के अध्यक्ष ठाकुर कृपाल सिंह पठानिया ने बताया कि सभा की ओर से 19 मार्च रविवार को शिरोमणि शूरवीर महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई जा रही है।
जिसमें विशेष तौर पर डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन दी ग्रेट खली दिलीप सिंह राणा, राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी से शेर सिंह राणा, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी, महिपाल सिंह मकराना, अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन विक्रम सिंह, पंजाब प्रधान शाम सिंह राणा व अन्य कई विशिष्ठ लोग विशेष तौर पर पहुंच कर युवाओं का मार्गदर्शन करेगें।
इस मौके पर महासचिव ठा. रणदीप सिंह डडवाल, सीनियर उपाध्यक्ष कैप्टन कर्ण सिंह गुलेरिया, ठा. जोगिंदर सिंह, ठा. पूर्ण सिंह बुगंल, ठा. खजान सिंह, विजय सिंह बज्जू, ठा. राकेश सिंह लालोतरा, ठा. सुभाष सिंह, ठा. करनैल सिंह, ठा. कुलदीप सिंह, ठा. तेज सिंह, ठा. प्रवीण सिंह, ठा. रमन सिंह, ठा. रमेश सिंह, ठा. सुरजीत सिंह जसरोटिया, बलविंदर सिंह, रिशु पठानिया व अन्य सभा सदस्य मौजूद थे।
