मोगा : पंजाब का मशहूर गांव कोकरी कला जिसकी पहचान अलग ही है इस गांव के जहा नौजवान देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होते है और वही देश की आजादी के लिए इस गांव का पूरा योगदान रहा। वही इस गांव में तीज का त्योहार भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुटियारों ने गिद्दा डालते हुए सभी को खूब नचाया,
उसके साथ ही पंजाबी गीतों पर जमकर थिरकीं तथा पींघ का भी आनंद उठाया। रंग-बिरंगी पोशाकें डाले मुटियारों ने गिद्दा एवं बोलियां डालते हुए तीज का त्योहार मनाया। वही इस तीज में क्वीन, गिद्दा क्वीन और अन्य कलाओं पर पेश कारी करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
