फाजिल्काः मंडी लादुका में गांव लक्खे के उताड़ में रेड करने गई पुलिस टीम पर लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान लोगों ने पहले पुलिस की गाड़ी का घेराव किया। जिसके बाद बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी पर हमला किया गया। इस दौरान कहा जा रहा है कि पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। एसएसपी फाजिल्का का कहना है कि पुलिस पर हमला करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना सदर फाजिल्का में 72 नंबर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा हो गया। पुलिस टाइगर नाम को दोषी को पकड़ने गई थी। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों को रोका गया। बताया जा रहा है कि लड़ाई-झगड़े में दोषी टाइगर को काबू करने गई थी। इस दौरान लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद बताया जा रहा है कि टाइगर मौके से फरार हो गया है। जबकि पुलिस द्वारा टाइगर सहित अन्य लोगों को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।