गुरदासपुर: लोकसभा चुनावों के बीच पिछले कुछ दिनों से पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा का ईसाई समुदाय के बारे में कुछ गलत शब्द कहने का ऑडियो वायरल होने के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है।
इस ऑडियो में सुखजिंदर सिंह रंधावा ईसाई समुदाय की महिलाओं के बारे में कुछ गलत कहते सुनाई दे रहे हैं। हालाँकि ऑडियो में वे किसी को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने ईसाई समुदाय के बारे में बहुत कुछ किया है और उनकी कब्रगाह को उनके अवैध कब्जे से छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऑडियो के अंत में वे मजाक में यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उनके गाँव के ईसाई ग़ैरक़ानूनी काम नहीं करते लेकिन उनकी औरतें और लड़कियाँ ज़रूर भाग जाती हैं। अब इस ऑडियो को किसी ने वायरल कर दिया है और दिन-ब-दिन इस पर राजनीति हो रही है। जहां विपक्षी दलों के नेता मंचों पर रंधावा के इन शब्दों की निंदा कर रहे हैं।
‘आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया’
वहीं ऑडियो वायरल होने के बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी एक पोस्ट कर इस पर सफाई दी है। सुखजिंदर रंधावा ने दावा किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए उनकी आवाज का गलत इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए उन्होंने डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज कराई है।