चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले सियासी पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने 15 जिला अध्यक्षों की पहली सूचि जारी कर दी है। इस जानकारी पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत चीमा ने की है। जिसमें बरनाला, सगंरूर, मालेरकोटला, बठिंडा, मुक्तसर, होशियारपुर सहित 15 जिलों के अध्यक्ष की सूचि जारी की है। बता दें किलोकसभा चुनाव से पूर्व अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए शिरोमणि अकाली दल ने कसरत शुरू कर दी है। शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने जो 15 जिलों के प्रधानों की लिस्ट जारी की है उसे पार्टी के प्रवक्ता डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। साथ में लिखा है कि पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल ने अपने 15 जिलों के प्रधानों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

