Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः सुखबीर बादल और राजा वड़िंग ने स्वीकार किया सीएम मान का...

पंजाबः सुखबीर बादल और राजा वड़िंग ने स्वीकार किया सीएम मान का चैंलेज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सामने रखे इन मुद्दों के सवाल

चंडीगढ़ः पंजाब में एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। हाल ही में सुबह सीएम भगवंत मान ने विपक्षी दलों के नेताओं को खुला चैलेंज किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब के कामकाज को लेकर मीडिया से समक्ष वह सभी से बात करने को लेकर तैयार है। सीएम मान के इस ऐलान के बाद सुनील जाखड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुनील जाखड़ ने सीएम मान पर पलटवार करते हुए शायराना अंदाज में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”तू इधर उधर की बात न कर, ये बता कि काफिला क्यूं लूटा! भगवंत मान जी, पंजाब के हर मुद्दे पर बहस करने के लिए हम हर समय तैयार हैं। पहले आप यह तो बताओ कि पंजाब के पानी के गंभीर मसले पर आपने किस दबाव या सियासी हित्त की पूर्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट में घुटने टेके। पंजाब जवाब मांगता है।”

वहीं सुखबीर बादल ने ट्वीट के जरिए कहा है कि 1 नवंबर तो बहुत दूर है वह 10 अक्टूबर को ही चंडीगढ़ आ रहे है। इस दौरान उन्होंने सीएम मान को कहा मुझे आपका चैंलेज मंजूर है। इस दौरान आप अरविंद केजरीवाल को भी बुला लेना। जहां वह मीडिया के सामने पंजाब के हालातों और कामकाज को लेकर बात करेंगे। दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विरोधियों को दी गई खुली बहस की चुनौती को शर्तों के साथ स्वीकार कर लिया है। भगवंत मान को तय शर्तों के तहत 7 सवालों के जवाब जनता के सामने रखने को कहा गया है। राजा वडिंग ने ट्वीट करते लिखा हैं कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय, पिछले डेढ़ साल में जब भी आपसे कोई सवाल पूछा गया या कोई सलाह दी गई, तो आप मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए अक्सर ऐसी चर्चा पैदा कर देते हैं। अच्छा होता यदि आप एस.वाई.एल. के इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सभी दलों के नेता और किसान संगठनों के नेता साहिबानों के साथ सार्थक चर्चा करते। लोकतंत्र में विपक्ष और जनता सत्ताधारी सरकार से सवाल पूछते हैं, लेकिन आपकी सरकार ‘बदलाव’ की सरकार है, इसलिए आप विपक्ष से सवाल पूछते हैं।

मान साहिब! बहस को सार्थक बनाने और राज्य की वास्तविक स्थिति को सार्वजनिक करने के लिए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप मेरे निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर पंजाब के लोगों को उपलब्ध कराएं।

1. डेढ़ साल में पंजाब में आपराधिक मामले किस दर से बढ़े हैं?
2. पंजाब में नशे में कितनी बढ़ोतरी हुई है और हमारे कितने युवा नशे की वजह से मर चुके हैं।
3. पंजाब पर कर्ज कितना बढ़ गया ?
4. पिछले डेढ़ साल में पंजाब में कितने किसानों ने आत्महत्या की है?
5. आपके अपने कार्यकाल के दौरान किन-किन विभागों में विज्ञापन देकर नई भर्तियां की हैं?
6. आपने पंजाब के खजाने से विज्ञापनों पर कितना पैसा खर्च किया है?
7. आपने बाढ़ पीड़ितों को कुल कितनी धनराशि दी है? किसानों को प्रति एकड़ कितना मुआवजा दिया गया?
इन तथ्यों को सार्वजनिक करने के बाद हम आपका प्रस्ताव स्वीकार करते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -