लुधियाना: एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल संधू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी की किसी ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बना ली है। इसकी जानकारी एसएसपी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
उन्होंने बताया कि जाली फेसबुक ID का खुलासा उस समय हुआ जब उन्हें उनके एक दोस्त का फोन आया। उसने कहा कि क्या उन्होंने कोई नई फेसबुक ID बनाई है।
इस दौरान एसएसपी संधू ने लोगों को फर्जी आईडी से सुचेत रहने की अपील की है। वहीं एसएसपी की फर्जी आईडी को लेकर IT टीम ने जांच शुरू कर दी है। ये आईडी किस ने और किस इरादे से बनाई है, इस मामले में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।