लुधियाना: ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल के पास चुंगी पर एक तेज़ रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने एक बाइक सवार तीन युवको सहित पैदल जा रहे एक व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई। जिन्हें राहगीरों ने तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना थाना डिवीजन 7 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ताजपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
अस्पताल में मृतक की पहचान गुरु रामदास नगर निवासी जयराम के रूप में हुई। वही घायलो की पहचान विकास कुमार, सुनील कुमार व बिमलेश के रूप में हुई। अस्पताल में घायल सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने जीजा जयराम व भाई बिमलेश के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो गाड़ी ने उसे जोर से टक्कर मारी। जिसमे वह बाइक से कुछ दूरी पर जा गिरा। वही हादसे में उसके भाई को मामूली चोटें आई और जीजा जयराम ने मौके पर दम तोड़ दिया। वही बोलेरो चालक ने बाइक सवार के साथ साथ वहां से पैदल काम से घर लौट रहे विकास कुमार को भी बुरी तरह से कुचल दिया। जिसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से परिजनों से उसे निजी अस्पताल भर्ती करवाया।