Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः तेज रफ्तार जीप चालक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला,...

पंजाबः तेज रफ्तार जीप चालक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार से आ रही एक जीप ने मोटरसाइकिल सवार लोगों को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं को गंभीर चोटे आई है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार माता नेहरा माली के मेले से वापस घर को लौट रहे थे।

इस दौरान फिरोजपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करतेह हुए अनियत्रिंत हो गई। जिसके बाद वह दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार लोगों को कुचलते हुए खेतों में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के दौरान जीप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जीप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जीप चालक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page