Punjab Govt AD
HomePunjabMogaपंजाब : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 9 घायल,...

पंजाब : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 9 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा :  लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर कार और ऑटो में टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस टक्कर में ऑटो में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सलीना गांव से जगराओं धार्मिक समागम में जा रहे थे। इसी दौारन पीछे से तेज आ रही फॉर्च्यूनर ने ऑटो को टक्कर मार दी। 

जानकारी के अनुसार सलीना गांव से एक ऑटो रिक्शा पर 9-10 लोग सवार होकर जगराओं की ओर एक धार्मिक समागम में जा रहे थे कि मोगा हाइवे पर पीछे से आ रही तेज गति से फॉर्च्यूनर गाड़ी ऑटो के साथ टकरा गई और ऑटो पर बैठी सवारियां काफी दूर जा गिरी। गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।

लेकिन सभी को मामूली चोटें लगी है। जिन्हें समाज सेवा सोसायटी की मदद से मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहा उनका इलाज चल रहा है। वही डाक्टर गगन दीप ने बताया की सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है और सभी खतरे से बाहर है। वही एक की टांगे टूटी है और एक महिला के सिर पर चोट लगी है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -