चंडीगढ़ः पंजाब में अब सीएम की योगशाला शुरू होगी। सीएम भगवंत मान ने सोमवार को इसका एलान किया। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि जल्दी ही पंजाब के हर मोहल्ले में मुफ्त योग सिखाया जाएगा। चार जिलों से इसकी शुरुआत की जा रही है। इनमें अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि इन चार जिलों के लोग यदि योग सीखना और करना चाहते हैं तो पंजाब सरकार की तरफ से निशुल्क योग टीचर भेजे जाएंगे। मान ने कहा कि योग हमारी विरासत का हिस्सा है लेकिन आज लोग इसे भूलते जा रहे हैं। चार जिलों के बाद पंजाब के हर मोहल्ले में सीएम की योगशाला शुरू की जाएगी।
