Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल पहले हुई थी...

पंजाबः फौजी की पत्नी ने की आत्महत्या, 2 साल पहले हुई थी शादी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः तलवंडी साबो में किराये के मकान में फंदा महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। करीब 2 साल पहले एक फौजी युवक से महिला ने प्रेम विवाह किया था। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक युवती की मां की शिकायत पर उसके पति पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर अमनदीप कौर निवासी गांव धौला किंगरा जिला श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी कर्मप्रीत कौर ने करीब दो साल पहले उनके गांव धौला किंगरा वासी फौजी गुरजीत सिंह के साथ उनके खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी।

शादी के बाद उसकी बेटी और आरोपी गुरजीत सिंह तलवंडी साबो में एक किराये के मकान पर रहने लगे। कुछ समय तक दोनों पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक रहा, लेकिन आरोपी दामाद गुरजीत सिंह अपने गांव धौला किंगरा में मकान बनाने लगा, जबकि उसकी बेटी इसका विरोध करती थी। उसे उक्त गांव में मकान बनाने से रोक रही थी, लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसके चलते उनके बीच अक्सर लड़ाई- झगड़ा होता था। इसी विवाद के चलते बीते दिनों उसकी बेटी ने किराये वाले मकान में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने आरोपी फौजी पति गुरजीत सिंह पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -