तरनतारन : खेमकरण पुलिस ने 50 ग्राम आइस ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके इलावा बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त तलाशी दौरान हिन्द पाक बॉर्डर कि खेतों से 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई डीजीपी गौरव यादव द्वारा चलाए गए ऑपरेशन नशे के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है। जिसका मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार को रोकना और समाज को सुरक्षित बनाना है।
