चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट में आज 2 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। जिनमें गुरमीत खुडियां और बलकार सिंह का नाम शामिल है। इस दौरान उनके विभागों का भी बटवारा कर दिया गया। 2 नए मंत्रियों के शपथ दौरान 3 मंत्रियों के विभाग बदले गए। इस दौरान कुल 5 मंत्रियों को नए विभाग सौंपे गए है। जिनमें इन दोनों के साथ 3 पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से दो अहम खेतीबाड़ी व पंचायती विभाग वापिसले लिए गए हैं और उन्हें अब एनआरआई अफेयर और प्रशासिक सुधार विभाग सौंपा गया है।

इसके साथ ही बलकार सिंह को लोकल बॉडी विभाग, गुरमीत सिंह खुडियां को खेतीबाड़ी विभाग और लालजीत सिंह भुल्लर को ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को जल संसाधन, स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस, कन्सेर्वटिव ऑफ लैंड एंड वाटर, माइनिंग व जियोलॉजी, विभाग सौंपा गया है। विभागों का बटवारा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह लोगों की उम्मीदों के मुताबिक अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाएंगे।
